पुत्र-पुत्री की लम्बी आयु के लिए जियुतिया व्रत रखती है माताये
963167
पुत्र-पुत्री की लम्बी आयु के लिए जियुतिया व्रत रखती है माताये
श्याम सुंदर पांडे बिहार। जियुतिया व्रत अपने पुत्र-पुत्री को लम्बी आयु तक जीवित और स्वस्थ रखने के लिए रखती है मातये। दिनभर व्रत बिना कुछ खाए पानी पिए रखने बाद शाम को सरोवर नदी या तालाब में स्नान करने के बाद ईश्वर से प्रार्थना और कामना करती है कि हे ईश्वर मेरे पुत्र- पुत्री की लम्बी आयु और कुशल से रखना। हे ईश्वर आप मेरे कोख से रत्न रूप पुत्र-पुत्री को जन्म दिया है उसे जीवन भर स्वस्थ रखकर लम्बी आयु दे। उसकी हर विघ्न-विपत्तियों से रक्षा करें। वह अपने कर्म और धर्म से जगत में प्रसिद्ध हो, अपने ज्ञान-विवेक से जगत की सेवा करे। लोगों को कल्याण का मार्ग दिखाए। शरीर से माता-पिता और देश की सेवा करें। हे प्रभु! मुझे पुत्र-पुत्री को जन्म देना सार्थक हो। चौबीस घंटा निर्जला व्रत रखकर माता अपने पुत्र के लिए यही कामना करती है। माता तो माता होती है। वह साक्षात् भगवती के रूप है।
हर दुःखों व कष्टों को सहन करने की अद्भुत शक्ति रखती है। बेटा हजार गुनाहों को करके आता है तो भी माता उसे क्षमा कर देती है। दुर्गा, काली, भवानी आदिशक्ति कोई दूसरा नहीं है बल्कि अपनी ही माता है। उसकी जीवित अवस्था मे खूब सेवा करना चाहिए। यही माता-पिता का सच्चा श्राद्ध है। श्राद्ध का अर्थ ही होता है श्रद्धाभाव से की गई सेवा करना। आपकी सेवा से वह मरते दम तक प्रसन्न रहे तभी श्राद्ध पूर्ण माना जाता है। प्रसन्न माता-पिता मरने पर भी स्वर्गलोक से अपने पुत्र-पुत्री को वंशवृद्धि का आशीर्वाद देते है। शास्त्रों मे कहा गया है कि माता -पिता के ऋण से कभी उऋण नही हो सकते फिर भी हम अपने अच्छे कर्म से सेवा कर अपने ऋण से अवश्य हलका हो सकते है। पुत्र का कर्तव्य होता है कि वह अपने माता की श्रद्धा का सम्मान करें। उन्हे हर तरह से सेवा करे, प्रसन्न रखें। बुढ़ापा मे असहाय होने पर उन्हे खालीपन का एहसास न होने दें। जिससे पुत्र को होने से उनका जीवन सार्थक हो। तभी जीवितिया पर्व के साथ साथ अन्य ब्रत रखना उनका सार्थक होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।