जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
कौशल कुमार
बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई जहां उन्होंने निवेशमित्र पोर्टल पर विभागवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों को समयान्तर्गत निस्तारित करें। बैठक में उपस्थित उद्यमियों की समस्याओं को एक-एक करके गम्भीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया कि उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता, औद्योगिक इकाईयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। व्यापार बंधु की बैठक में विभिन्न व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्या रखी गयी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने संबधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण हेतु उचित कार्यवाही करें। बैठक में व्यापारियों द्वारा जिलें में जलभराव, जर्जर सड़को व यातायात से जाम के संबध में उन्हें अवगत कराया जिस पर उन्होने संबधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक का संचालन उपायुक्त राज्य कर उपेन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर सीडीओ सार्थक अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, एलडीएम आर.एन. मौर्या, सचिव चेम्बर आफ कॉमर्स हरीश शुक्ला, इण्डस्ट्रियल डेवलपमेण्ट एसोसीएशन अनिल सिंह सहित संबंधित अधिकारी, उद्यमीगण, जिले के प्रमुख उद्योगपति, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA