Homeबिहारनारदीगंज प्रखंड के ननौरा पैक्स का निर्वाचन के लिए मतदान व मतगणना...

नारदीगंज प्रखंड के ननौरा पैक्स का निर्वाचन के लिए मतदान व मतगणना की तिथि जारी

नारदीगंज प्रखंड के ननौरा पैक्स का निर्वाचन के लिए मतदान व मतगणना की तिथि जारी

सुनील कुमार
नवादा, बिहार। उदिता सिंह जिला पदाधिकारी नवादा-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी पैक्स (नवादा) के आदेश के आलोक में नवादा जिला के अन्तर्गत नारदीगंज प्रखंड के ननौरा पैक्स का निर्वाचन के लिए मतदान एवं मतगणना की तिथि 20.09.2022 को निर्धारित की गयी है। ननौरा पैक्स के निर्वाचन एवं मतगणना के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। इस पैक्स के मतदान एवं मतगणना स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्षी एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की गयी है।

मतदान केन्द्र, केंद्र के संबंध में डीपीआरओ ने बताया, 1 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ननौरा उत्तरी भाग 1(क) उ0म0वि0 ननौरा मध्य भाग, 1 (ख) उ0म0वि0 ननौरा दक्षिणी भाग निर्धारित की गयी है। मतदान का समय 7:00 बजे पूर्वा0 से 4ः30 बजे अप0 तक निर्धारित है।

ननौरा पैक्स में निर्वाचन के लिए मतदान कर्मी, मतगणना कर्मी एवं गस्ती दल-सह-मतपेटिका संग्रहण दल की प्रतिनियुक्ति कार्मिक कोषांग के द्वारा की गयी है। सभी मतदान केन्द्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी के साथ अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी प्रतिनियुक्त दण्ड अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि मतदान प्रारंभ होने से एक घंटा पहले अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहेंगे। अनुराग कौशल सिंह जिला परिवहन पदाधिकारी नवादा को प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है, जो मतगणना स्थल पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read