भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने किसानों को किया जागरुक

भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने किसानों को किया जागरुक

तेजस टूडे ब्यूरो
कौशल कुमार
बस्ती। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत विक्रमजोत ब्लॉक के ग्राम रानी गांव, औरंगाबाद एवं अकवारा में कृषक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को उन्नत एवं नवीन कृषि तकनीकों से अवगत कराना है, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता एवं आय में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम में जनपद के जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आरवी सिंह तथा हरिओम मिश्र ने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने, कीट एवं रोग प्रबंधन, जैविक तथा प्राकृतिक खेती की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। स्टेट बैंक के ऋषभ कुमार वित्तीय परामर्शदाता ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, साइबर फ्रॉड किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से बैंकों का सहयोग कैसे लें उसके बारे में जानकारी दी गई। उद्यान निरीक्षक आशीष कुमार ने उद्यानिक फसलों को बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी कृषि राकेश वर्मा एवं बीटीएम, एटीएम ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, रोजगार सहायक, सफाई कर्मचारी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम में किसानों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों से खेती संबंधी समस्याओं के समाधान प्राप्त किए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA