राहगीरों को शर्बत पिलाकर की मनुहार, श्याम बाबा का सजाया दरबार

राहगीरों को शर्बत पिलाकर की मनुहार, श्याम बाबा का सजाया दरबार

तेजस टूडे ब्यूरो
विजय जायसवाल
बस्सी। स्थानीय क्षेत्र के जयपुर आगरा राजमार्ग स्थित खानिया में निर्जला एकाद्वशी पर शीतल पेयजल वितरित किया गया। विद्वानों के अनुसार इस निर्जला एकादशी दो दिन शुक्रवार व शनिवार को होने से दूसरे दिन भी जगह जगह कार्यक्रम हुए। इसी कड़ी में सखी मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्याम बाबा की फूल बंगला झांकी सजाई गई। कार्यकर्ता नीतू जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम मंडल की कार्यकर्ताओं ने श्याम बाबा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को श्याम बाबा के जयकारों के साथ शर्बत पिलाकर मनुहार की। इस दौरान मंडल की कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने बाबा भजनों पर नाच गाकर प्रभु को रिझाया। अंत में प्रभु को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर मोना जायसवाल, सोनू अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, सोनिया खण्डेलवाल सहित तमाम कार्यकर्ताओं मौजूदगी रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA