Homeहरदोईरेलवे इंजीनियर की खड़ी नयी कार में लगी आग

रेलवे इंजीनियर की खड़ी नयी कार में लगी आग

रेलवे इंजीनियर की खड़ी नयी कार में लगी आग

देखते ही देखते जलकर हुई खाक, मचा हड़कम्प
अमित त्रिवेदी
हरदोई। कछौना इलाके में देर रात घर के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार जलकर खाक हो गई। इस तरह से कार में आग लगने से घरवालों में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि कछौना थाना क्षेत्र के कुकुही गांव में घर के बाहर खड़ी इंजीनियर मोहित कुमार निवासी रेलवेगंज पश्चिमी की नई कार में आग लग गई। तकनीकी खराबी के कारण खड़े खड़े आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जब तक ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

सिर्फ कार का ढांचा ही बचा है। कार में अचानक आग लगने की सूचना मध्यरात्रि में ही रोहित कुमार निवासी रेलवेगंज पश्चिमी ने डायल 112 व दमकल विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे डायल 112 के दरोगा व कांस्टेबल ने कार के खड़े-खड़े जलने की सूचना अपने रजिस्टर में दर्ज कर ली है। अकस्मात खड़ी हुई कार में आग लगना KIA कम्पनी पर कई प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। यदि कहीं इसी कार में परिवार के लोग या अन्य सफर कर रहे होते और सफर के दौरान अकस्मात आग लगती तो उनके साथ बहुत बड़ी अनहोनी घट सकती थी। फिलहाल इस तरह से कार में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read