त्यौहार से पहले शराब की दुकानों पर छापेमारी
अंकित सक्सेना
बदायूँ। नवबर्ष से पहले डीएम मनोज कुमार और एसएसपी ओपी सिंह के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और आबकारी निरीक्षक सदर रोहित शर्मा ने सदर की दुकानों पर छापेमारी की। देशी शराब की दुकान, विदेशी मदिरा की दुकान और बीयर की दुकान टिकटगंज, देशी, विदेशी और बीयर नवादा, विदेशी मालवीयगंज बी, विदेशी आवास विकास आदि दुकानों के स्टॉक का सघन निरीक्षण किया और उन पर उपलब्ध स्टॉक का विभागीय एप से चेक किया। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने कैंटीन संचालकों को निर्देश दिए कि यहां भीड़ न लगने पाए और कोविड के नियमों का पालन किया जाये।
आबकारी निरीक्षण रोहित शर्मा ने सभी दुकानों पर पॉस मशीनों से बिक्री करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन, पुलिस और आबकारी की टीम द्वारा जल्द ही होटल और बरात घरों पर छापेमारी की जाएगी और जहां बिना वन डे लाइसेंस दिये शराब पिलाई जा रही होगी उस होटल/बारत घर को सील कर दिया जाएगा। उधर समाचार लिखे जाने तक आबकारी और कछला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक व्यक्ति को भट्टी और 20 लीटर अवैध मदिरा के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। बदायूँ की सभी तहसीलों में आबकारी व प्रशासन की टीम द्वारा दुकान निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











