Homeचंदौलीमॉक ड्रील का हुआ आयोजन

मॉक ड्रील का हुआ आयोजन

मॉक ड्रील का हुआ आयोजन

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार समस्त सम्बन्धित विभागों पुलिस/प्रशासन, पीआरवी, फायर सर्विस, एम्बुलेंस, चिकित्सा, एनएचआई आदि द्वारा किसी भी दुर्घटना एवं आपात स्थिति में घटना स्थल तक पहुंचने, घायलों/लोगों को वहां से निकालने, सभी सम्बन्धित को तत्काल सूचना प्रेषित करने, प्राथमिक उपचार देने, अस्पताल पहुंचाने,चिकित्सा उपलब्ध कराने,आवागमन संचालित कराने,घटना स्थल का निरीक्षण करने आदि के बारे में माॅक ड्रिल कराया गया।

जिसमें थाना कोतवाली चन्दौली अन्तर्गत कटसिला रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो बसों में आमने-सामने की टक्कर होने और 08-10 लोगों के गम्भीर घायल एवं 35-40 लोगों के घायल होने की सूचना प्रसारित कराई जाती है। सूचना प्रसारित होते ही तत्काल घटना स्थल पर एडीएम उमेश मिश्रा, एसडीएम सदर अजय मिश्रा, सीओ सदर रामवीर, सीओ यातायात, एफएसओ, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पर्याप्त पुलिस बल, प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा मय पुलिस बल, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर मय पुलिस बल, पीआरवी वाहन, एनएचआई टीम, एम्बुलेंस आदि मौके पर पहुंच गयीं। राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया गया तथा क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा यातायात संचालित कराया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ठंड का मौसम चल रहा है इस दौरान पड़ने वाले कुहासे के कारण दृश्यता भी काफी कम हो जाती है तथा लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं के दृष्टिगत आज यह ड्रिल कराई गई। मॉक ड्रिल से यह सुनिश्चित किया जाता है कि जो निर्धारित प्रक्रिया है उसका पालन हो रहा है या नहीं अथवा इसमें क्या सुधार या बदलाव करने की आवश्यकता है। सभी विभागों का रिस्पांस टाइम कितना है यह भी पता चलता है। मॉक ड्रिल काफी उच्च स्तर का एवं प्रभावशाली रहा। सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिये चन्दौली पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। यह समस्त कार्यवाही किसी भी दुर्घटना के समय राहत एवं बचाव कार्य हेतु रिहर्सल (माक ड्रिल) था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read