सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल-प्रियंका | #TejasToday
नयी दिल्ली (पीएमए)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान आंदोलन को कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सरकार पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि वह सच बोलने वालों से डरती है, इसलिए उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। श्री गांधी ने ट्वीट किया , “जो सच से डरते हैं, वे सच्चे पत्रकारों को गिरफ्तार करते हैं। श्रीमती वाड्रा ने कहा, “किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उन पर मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं।
Khesari Lal Yadav का नया गाना ‘हसबैंड बना ले’ यूट्यूब पर मचा रहा धमाल | #TejasToday
कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया है। भाजपा सरकार किसान आवाज को कुचलना चाहती है लेकिन वे भूल गए हैं कि जित दबाओगे उससे ज्यादा आवाजें आपके अत्याचार के खिलाफ आवाज उठेंगी। ”कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट किया और कहा, “ तानाशाह सल्तनत को सत्य से डर लगता है, तानाशाह सत को अहिंसा से डर लगता, इसलिए तानाशाह सल्तनत का शासक निष्पक्ष पत्रकारिता पर जुल्म करता है। पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, भाजपा की शह पर आंदोलनकारी किसानों पर आक्रमण की पोल खोलने वाले पत्रकारों पर झूठे मामले दर्ज करके और आंदोलन की जगहों पर मोबाइल इंटरनेट बंद करके आप किसान आंदोलन को दबा नहीं पाओगे, देश की आवाज बंद नहीं कर पाओगे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







