Homeबांदाजन शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जाय: डीएम

जन शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जाय: डीएम

जन शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जाय: डीएम

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में तहसील पैलानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समय पर किया जाय। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों का निस्तारण की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने बडागॉव निवासी शिवकुमार की भूमि पर कब्जे की शिकायत प्राप्त होनेे पर लेखपाल को भूमि की पैमाइश कराकर समस्या का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पैलानी निवासी बाला प्रसाद द्वारा एक ही जमीन को दो बार बेचने सम्बन्धी शिकायत पर पैलानी लेखपाल एवं पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर प्रकरण की जांच करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पैलानी में विद्युत आपूर्ति हेतु तार की व्यवस्था न होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या पर एसडीओ विद्युत को तत्काल तार की व्यवस्था कराकर समस्या का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने दोहतरा र्ग्राम के ग्रमीणों द्वारा सरकारी आरक्षित भूति पर गॉव के कुुछ लोंगो द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत पर लेखपाल को मौके पर जाकर आज ही इसका निस्तारण करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील पैलानी में कुल 111 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 9 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों का समयबद्धता से गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को सुनते हुए सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्याओं को सुनते हुए पुष्पा शिकायत पर उसकी भूमि की जोत कुछ दबंग लोंगो द्वारा कब्जा कर परेशान किया जा रहा तथा पैलानी निवासी गुलशन द्वारा मकान के रास्ते को अवरूद्ध कर परेशान किये जाने की शिकायत पर दोनों प्रकरणों में उन्होंने एसएचओ जसपुरा को सम्बन्धित केे विरूद्ध जांच कर कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील पैलानी में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उपजिलाधिकारी पैलानी, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार पैलानी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read