आर्थिक नीति को रोजगारोन्मुख बनाकर किया जा सकता है जनविकास
आर्थिक नीति को रोजगारोन्मुख बनाकर किया जा सकता है जनविकास
नगर में आर्थिक नीतियां एवं जनविकास विषय पर आयोजित हुई गोष्ठी
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर के पैलेस में आर्थिक नीतियां और जन विकास विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए रविवार को विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा देकर रोजगार की व्यवस्था करने के साथ ही आर्थिक विकास किया जा सकता है।
जन विकास में शिक्षा का बहुत अधिक योगदान है। आर्थिक विकास के लिए हमे योजना बनाकर शिक्षा और रोजगार पर बल देना होगा। कार्यक्रम में उत्कर्ष मिश्रा ने कहा कि आजादी के बाद राजनीतिक दल आर्थिक नीतियां बनाकर जन विकास को गति देने के लिए आगे आये, फिर पूंजीपतियों ने कमान संभाली। अब एनजीओ के रूप में नागरिक विकास को गति देने के लिए आगे आ रहे हैं। तब रोटी कपड़ा और मकान समाज के विकास की जरूरत के मानक थे, फिर आर्थिक संपन्नता को विकास का मानक माना जाने लगा और अब यूरोपीय देशों द्वारा सुख और शांति को विकास का मानक माना जा रहा है।
अब लोगों को जन विकास के मानक की रूप-रेखा तैयार करने के लिए आगे आना होगा। इसके लिए विकास एक खोज संस्थान द्वारा पहल की जा रही है। इसमें सबको सहयोग करने की जरूरत है। कार्यक्रम में पंधारी लाल यादव, साहब लाल यादव, रमेश चंद्र यादव प्रबंधक विकास एक खोज फाउंडेशन, जय गुप्ता ग्राम प्रधान, मोनिका मिश्रा अध्यक्ष विकास एक खोज फाउंडेशन, अमरजीत यादव एडवोकेट, दिवाकर यादव प्रधानाध्यापक, महमूद अंसारी, भरत यदुवंशी, श्याम नरायन बिंद, प्रशांत मिश्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिशिर गुप्ता ने किया।