प्रीपेड स्मार्ट मीटर के फायदों को लेकर चलाया जायेगा जनजागरूकता अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव पाण्डेय
रामगढ़ (कैमूर)। प्रीपेड स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिजली बिल आने से जो लोग परेशान हो रहे हैं और जिनको यह प्रीपेड मीटर का सिस्टम समझ में नहीं आ रहा है, वैसे सभी लोगों को समझाने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए एवं 100% स्मार्ट प्रीपेड मीटरींग लगाने के कार्य में प्रगति लाने हेतु स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदों का ब्यापक प्रचार प्रसार कराने हेतु निर्देश दिया गया। मीटर लगाने वाले एजेंसी EDF एवं Intellismart द्वारा इस कार्य को किया जा रहा है। जागरुकता कार्यकम का आयोजन में जिलाधिकारी, विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं कैमूर जिले के अंतर्गत सभी बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, EDF एवं Intellismart कंपनी से जोनल मैनेजर मौजूद थे।
विदित हो कि बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूरे राज्य में चल रहा है। अधिकतम स्मार्ट प्रीपेड मीटर अधिष्ठापन की संख्या में बिहार संपूर्ण भारत में सबसे अग्रणी राज्य है जिससे बिजली बील की समस्या तथा बकाया बिल पर उपभोक्ताओं को लगने वाले ब्याज की समस्या समाप्त हो गई है।
जिलाधिकारी द्वारा भभुआ नगर परिषद में स्मार्ट प्रीपेड मीटर अधिष्ठापन से मिल रहे लाभों के बारे में सभागार में उपस्थित मीडिया एवं उपभोक्ता से प्रतिक्रिया लिया गया जिसमें उनके द्वारा स्मार्ट मीटर को लाभकारी एवं पारदर्शी बताया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता, कैमूर ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसमें मार्केट क्षेत्र मे प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से स्मार्ट मीटर लगाना शुरू कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने जिस तरह से तीव्र गति से भभुआ शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाया गया। इस गति को कैमूर जिला के देहाती क्षेत्र के उपभोक्ताओं के परिसर में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के कार्य को पूर्ण कार्य करने हेतु निर्देश दिया गया तथा स्मार्ट मीटर से होने वाले फायदा को गांव-गांव में प्रचार—प्रसार करने का निर्देश दिया गया। स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर से होने वाले फायदे विद्युत कार्यपालक अभियंता भभुआ ने बताया कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पहली बार मीटर रिचार्ज हेतु मैसेज प्राप्त होने के बाद 2 दिन का समय दिया जाता है। बैलेंस शून्य अथवा नेगेटिव होने पर उपभोक्ता को एसएमएस एवं IVR (Pre recorded massage) कॉल के माध्यम से रिचार्ज हेतु सूचना दी जाती है। विभाग द्वारा व्यक्ति विशेष से इस प्रकार का कोई सूचना/कॉल नहीं किया जाता है।
बताया गया कि उपभोक्ता द्वारा रिचार्ज नहीं करने पर वह दो दिन तक बिजली का उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद भी रिचार्ज नहीं करने पर तीसरे दिन केवल कार्य दिवस को सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच ही बिजली स्वतः काट दी जाती है साथ ही रिचार्ज होने के बाद बिजली स्वतः चालू हो जाती है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित छुट्टी एवं रविवार के दिन बिजली नहीं काटी जाती है। स्मार्ट मीटर एवं नॉर्मल मी का टैरिफ एक समान है एवं प्रीपेड उपभोक्ता का ऑनलाइन रिचार्ज करने पर 3% की अतिरिक्त छूट मिलती है। 2000 से अधिक के रिचार्ज करने पर 6.75% ब्याज दर प्राप्त होगा। इसी तरह 3 माह के खपत के बराबर एक मुस्त रिचार्ज करने पर उपभोक्ता को 7% की दर से ब्याज मिलेगा। इसी तरह 6 माह के खपत के बराबर एक बार रिचार्ज करने पर 7.25 प्रतिशत कि दर से उपभोक्ता को ब्याज मिलेगा।
बतायाग या कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बिल टूटी संबंधी समस्या खत्म हो जाएगा एवं विद्युत कार्यालय में जाकर विद्युत बिल जमा करने की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगा। बिजली कटने के उपरांत रिचार्ज न कर पाने की स्थिति में मीटर के उपर लगे बटन को लगातार 30 सेकण्ड तक दबाये रहने से बिजली चालू हो जाती है। जो 72 घंटे तक बिना बिजली रिचार्ज किए चालू रहता है एवं पैसा जमा करने के उपरांत कुल बकाये की कटौती हो जाता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











