बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम
मुकेश तिवारी
झांसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय इस वर्ष विश्व खाद्य दिवस बड़े स्तर पर मना रहा है खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान, गृह विज्ञान संस्थान, फूड टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग विभाग एवं कृषि विज्ञान संस्थान इसका संयुक्त रूप से आयोजन कर रहे हैं। इन विभागों के छात्र छात्राओं द्वारा भोजन और पानी की बर्बादी रोकने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली जिसका उद्घाटन बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने वीरांगना लक्ष्मीबाई किले से हरी झंडी दिखाकर किया। छात्र-छात्राओं द्वारा खाने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए स्लोगंस, बैनर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया। इलाइट चौराहे पर छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई जिसके द्वारा उन्होंने जन जागरण किया। रैली जेल चौराहा, कचहरी चौराहा होते हुए विश्वविद्यालय परिसर पहुंची जहां पर रैली का स्वागत परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर द्वारा किया गया। इसके बाद रैली विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से होते हुए खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान पर खत्म हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक प्रो एसके कटियार ने बताया कि सयुंक्त राष्ट्र के कृषि एवं खाद्य संगठन द्वारा 16 अक्टूबर 1979 को विश्व भर में भुखमरी कम करने के लिए विश्व खाद्य दिवस स्थापित किया था। विश्व के सभी देशों द्वारा विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर को प्रति वर्ष मनाया जाता है तथा हर वर्ष की थीम अलग होती है। इस अवसर पर इस वर्ष की विश्व खाद्य दिवस की थीम जल ही जीवन है जल ही भोजन है। “किसी को पीछे नहीं छोड़ना है” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन कृषि महाविद्यालय चिरगांव के प्राचार्य विनोद कुमार सचान, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के सहायक प्राध्यापक डॉ. घनश्याम अबराल एवं एफएसडीए की क्षेत्रीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला के फूड एनालिस्ट अतुल भास्कर ने किया। इसके बाद विश्व खाद्य दिवस पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 148 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर टूरिज्म एण्ड होटल मैनेजमेंट संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एसके काबिया डॉ. नूपुर गौतम, डॉ. रवि कुमार, डॉ. संतोष पांडे, डॉ. प्रतिभा आर्या, सतवीर सिंह, डॉ. नम्रता, डॉ. शुभांगी निगम, श्रद्धा त्रिपाठी, प्रज्ञा चौहान, मनीष कासिम आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















