जीएम ने रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित
मुकेश तिवारी
झांसी। सितम्बर माह के लिए महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे सतीश कुमार द्वारा संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 12 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर झाँसी मंडल के राजेन्द्र कुमार, ट्रैक मेन्टेनर /मुरैना/झांसी मण्डल को सितम्बर के लिए माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का पुरस्कार दिया। राजेन्द्र कुमार ने मानसून गश्त के दौरान समय लगभग 6.15 बजे देखा गया कि किमी 1288/34-36 पर हेतमपुर-धौलपुर डाउन खण्ड में अत्यधिक वर्षा के कारण सेस कट गयी है जिससे ट्रैक असुरक्षित हो गया। इन्होंने ट्रेन सं. 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस को रोका व पीडब्ल्यूआई को सूचना दी। इस प्रकार त्वरित कार्यवाही करके एक संभावित दुर्घटना को रोका गया। इसी क्रम में राजेंद्र कुमार के निज निवास पर उनके परिवारजनों की उपस्थिति में उन्हें पुनः महाप्रबंधक द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















