Homeझांसीदेश की आर्थिक सम्पन्नता का आधार युवाओं का कौशल विकास: डॉ. सत्येन्द्र

देश की आर्थिक सम्पन्नता का आधार युवाओं का कौशल विकास: डॉ. सत्येन्द्र

देश की आर्थिक सम्पन्नता का आधार युवाओं का कौशल विकास: डॉ. सत्येन्द्र

मुकेश तिवारी
झाँसी। एनसीसी 56वीं बटालियन झाँसी द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित किये जा रहे राष्ट्रीय कैम्प में प्रतिभागी कैडेटों के भीतर कौशल विकास, उद्यमिता, रोजगार सहित व्यापार प्रबंधन व समग्र विकास हेतु कौशल विकास व उद्यमिता पर आधारित सत्र का आयोजन हुआ। जिसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय आईटीएचएम के डॉ. सत्येंद्र चौधरी द्वारा कैडेटों को कौशल व उद्यमिता विकास के साथ साथ भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्रालय, राज्य सरकारों, विश्वविद्यालयों व अन्य सरकारी उपक्रमों में रोजगार व स्व-उद्यम के विभिन्न अवसरों के विषय में विस्तार से बताया गया, उन्होंने बताया कि भारत वर्तमान समय मे विश्व का सबसे युवा देश है किंतु प्रशिक्षित मानव संसाधन की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि भारत को आर्थिक विकास व सम्पन्नता की सूची में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने हेतु आवश्यक है कि हमारे युवा विभिन्न प्रकार के कुशलताओं में दक्ष हों। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सूबेदार मेजर जयप्रकाश ने कहा कि इस प्रकार के सत्रों से कैडेटों को अनुशासन के साथ साथ जीवन मे कौशल व दक्षता की उपयोगिता व महत्व का ज्ञान होता है जोकि उनके लिए जीवनभर उपयोगी होने वाली है। सुबह के सत्र में गौरी फॉउंडेशन के राहुल द्विवेदी द्वारा कैडेटों को व्यवहारिक जीवन में लक्ष्य के प्रति दृढ़ता की आवश्यकता व निकट भविष्य में उपयोगिता संबंधित विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर कैंप प्रशासनिक/वित्त अधिकारी कर्नल संजय मिश्रा, कैंप एडजूटेंट कैप्टन पंकज शर्मा, ले. विजय यादव, ले. विशाल यादव, ले. नीलम सिंह,ले. रितेश चौरसिया, ले. आरआर पाटिल , ले. पीके पाल, ले. शारदा सिंह, चीफ अफसर सत्येंद्र चतुर्वेदी, हेमंत चंद्रा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read