Homeबहराइचनियमानुसार निकाले जुलूस: उपजिलाधिकारी

नियमानुसार निकाले जुलूस: उपजिलाधिकारी

नियमानुसार निकाले जुलूस: उपजिलाधिकारी

अराजक तत्वों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही: सीओ
अब्दुल शाहिद
रामगांव, बहराइच। विध्नहर्ता श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन व बारावफात के जुलूस को लेकर रामगांव थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक हुई जहां उपजिलाधिकारी महसी राकेश मौर्य व क्षेत्राधिकारी जेपी त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में दोनों हिन्दू और मुसलमान समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों व सम्भ्रांत लोगो ने भाग लिया।थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन व बारावफात जुलूस परंपरागत तरीके से लेकर जायें कोई नई परंपरा की शुरुआत न होने दें। आपसी भाईचारे की तर्ज पर हर्षोल्लास के साथ सभी अपना त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। क्षेत्राधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि त्योहार के समय अराजकतत्वों से निपटने के लिए पुलिस काफी सक्रिय रहेगी। किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। कोई समस्या हो तो तुरंत थाने पर सूचित करें। थानाध्यक्ष शशि राणा ने लोगों को जलपान कराया। बैठक में पुलिसकर्मियों के अलावा प्रधान प्रतिनिधि बौंडी फतेउल्लापुर मोहम्मद यूसुफ खान, रामतेज यादव, बनवारी गोपालपुर, आरती वर्मा गोविंदपुर, राकेश यादव मैगला, झिंगहा नफीस खान, रंगी लाल यादव चाकूजोत, आतिफ भकला गोपालपुर, सफीक रामगांव, मिज्जन मुद्धापुर, बसौना चांद बाबू, भोगियापुर अली शेर सहित दर्जनों प्रधान आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read