कुकुरमुत्तों के जैसे प्राइवेट अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग की कर रही अनदेखी | #TejasToday
तेजस टूडे ब्यूरो
राहुल जायसवाल
बांगरमऊ, उन्नाव। नगर व क्षेत्र में जगह-जगह को कुकुरमुत्तों के जैसे प्राइवेट हॉस्पिटल खुले हुए हैं जिनमें कोई भी डॉक्टर नहीं है और झोलाछाप ही हास्पिटल चला रहे हैं और मरीजों को देखभाल कर रहे हैं जबकि हास्पिटल के बाहर बहुत ही लंबी महिला डाक्टरों की लिस्ट लगी होती है। यह प्राइवेट नर्सिंग होम मरीजों को लूटने का काम कर रहे हैं कुछ तो बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हैं फिर भी शासन-प्रशासन अनजान बना हुआ है।
नगर व क्षेत्र में नर्सिंग होम से स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अफसर जिनके पास नर्सिंग होम व झोलाछाप डाक्टरों को चेक करने की जिम्मेदारी मिली हुई है। वह मानकविहीन व झोलाछाप डाक्टरों को अभयदान दिए हुए है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार इस आशय के शिकायती पत्र दिए किन्तु कार्यवाही के नाम पर सिर्फ उगाही होकर रह गयी। वही सफीपुर सूत्रों की माने तो सफीपुर कस्बे में कई झोलाछाप डाक्टरों की दुकाने सजी हुई है। उनके पास सरकार द्वारा वैध कोई प्रपत्र नहीं है। वहीं चकलवंशी में दो चर्चित डाक्टरों की बात करे तो उन्हें विभाग द्वारा अभयदान प्राप्त है। चंद पैसों के लालच में जहाँ लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। वही जाने अनजाने में बीमारियों को बढ़ावा भी दे रहे है।








