प्रमुख सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसिया का निरीक्षण कर लिया जायजा
सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत जनपद श्रावस्ती की प्रगति की समीक्षा हेतु प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश शासन रणवीर प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसिया का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया।
इस दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने अस्पताल में मौजूद स्टाफ से मरीजों व डॉक्टरों द्वारा मरीजों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं की भी जानकारी ली। स्वास्थ्य सुविधाओं को परखने के उद्देश्य से प्रमुख सचिव ने स्वयं ब्लड जांच कराई और अपने सामने ही उसका परीक्षण कराकर रिपोर्ट भी देखी। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, ओपीडी कक्ष, होम्योपैथिक कक्ष, पैथालॉजी, इमरजेंसी कक्ष, ओपीडी महिला/पुरूष, आरबीएस के वार्ड आदि का निरीक्षण कर जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। लाभार्थियों का सत्यापन करने के दौरान उन्होंने एक लाभार्थी महिला को स्वयं मौके पर बुलाकर सत्यता की जांच की। उन्होंने अस्पताल में तैनात चिकित्सक एंव पैरामेडिकल कर्मियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक मरीज को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं तत्परता के साथ हर हाल में उपलब्ध करायी जाएं और मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार किया जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसिया डा. प्रवीण कुमार सहित चिकित्सकगण एवं पैरामेडिकल कर्मीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









