अतिक्रमण हटाने का अभियान निरन्तर जारी रहेगाः मुकेश
अनुराग गौतम
हरदोई। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मल्लावां मुकेश निगम ने बताया है कि नगर में नाला सफाई, नाला निर्माण एवं पुनः अतिक्रमणकारियों से वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर वेंडिंग जोन है ठेला, ठेलिया के स्थान चिह्नित किये गए है लोक निर्माण विभाग के नामित जेई से मार्किंग कराकर इनको शीघ्र व्यवस्थित कर दिया जायेगा।

अतिक्रमण हटाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा, यदि कोई व्यक्ति पुनः अतिक्रमण करता है तो उसके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम एवं सुसंगत शासनादेशों के आलोक में कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि जिन लोगों ने हटाने के बाद पुनः अतिक्रमण करना शुरु कर दिया है वह गलत है तथा जिन लोगों ने नहीं हटाया है वह हटा लें अन्यथा जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी व शीघ्र ही नामित मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में अभियान चलाया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












