हरदोई युवा महोत्सव द्वितीय की तैयारियां शुरू, प्रथम वर्ष से भव्य होगा कार्यक्रम
अमित त्रिवेदी
हरदोई। बहुचर्चित एवं लोकप्रिय हरदोई युवा महोत्सव का द्वितीय सीज़न का जनपद वासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रथम वर्ष के कार्यक्रम में जनता, प्रसाशन, राजनीतिज्ञ, व्यवसायी एवं विभिन्न समाजसेवियों ने ह्रदय खोलकर किसी न किसी रूप में सहयोग किया एवं सराहना की थी। प्रतिभागियों ने भी अच्छे परिणाम की सराहना की थी। जिले से बाहर से भी आये विभिन्न कलाकारों को मंच मिला था।
इस बार महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिये कई तैयारियां कर रही है। शहर के गांधी भवन प्रांगण में में हरदोई युवा महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी आयोजकों व संयोजकों ने महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए अपने विचार प्रकट किये। विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महोत्सव को सजाया जायेगा। हर दिन होगा कुछ नया एवं खास प्रतियोगिताओं में गायन, नृत्य, मेंहदी, रंगोली, मिस्टर एंड मिस हरदोई, किड्स रैंप शो, चित्रकला, सुलेख, क्राफ्ट, भाषण, कविता पाठ, सामान्य ज्ञान, (ओपन माइक शो), कुकिंग, हरदोई टैलेंट शो, खेल, बेस्ट कपल शो, जनरल नॉलेज शो, डॉग शो आदि का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रतिभाएं अपना हुनर दिखायेंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों कवि सम्मेलन, हरदोई टैलेंट शो व सेलेब्रिटी नाइट का दर्शक लुत्फ़ उठाएंगे।
महोत्सव में हरदोईवासी इस बार 200 से अधिक दुकानों, स्टाल, प्रदर्शनी झूले, विभिन्न बाहर से आए हुए व्यजनों का लुत्फ उठाएंगे। आयोजक अंशु गुप्ता ने बताया कि युवा महोत्सव 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा। प्रथम ऑडिशन (गायन व नृत्य) 14 अक्टूबर को गांधी भवन में होगा। आगे के ऑडिशन की जानकारी बाद में दी जायेगी। द्वितीय ऑडिशन के बाद मुख्य कार्यक्रम के पहले भव्य प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य आयोजक अंशु गुप्ता, आयोजक समिति से अभय शाह, सुमित श्रीवास्तव, आलोकिता श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा, पंकज अवस्थी, सुनील त्रिवेदी, विशाल सिंह, स्मृति मिश्रा, मोहित त्रिपाठी, संयोजकगण कुनाल रजत, शिवाय श्रीवास्तव, आरव श्रीवास्तव, ऋषभ राजवंशी, अमन रस्तोगी, निर्भय कृष्ण नंदवंशी, सौरभ श्रीवास्तव, जॉय सिंह, पलक शर्मा, वैष्णवी त्रिपाठी, अमित कुमार, ओम मिश्रा, समीर खान, शुभम पांडेय आदि मौजूद रहे।














