प्रयागराज के युवक ने कर्ज से परेशान होकर किया सुसाइड
अजय जायसवाल
गोरखपुर। युवक ने रविवार को एक होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया। उसका शव होटल के कमरे में लटकता मिला। युवक लोन और कर्ज से परेशान था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने होटल के कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने लोन और कर्ज से परेशान होकर सुसाइड करने की बात लिख रखी थी। घटना गोरखनाथ इलाके के धर्मशाला बाजार की है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है।
जिससे यह साफ है कि युवक किसी बैंक से लोन ले रखा था और वह कर्ज में डूबा था। जिसकी वजह से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के लेबर कॉलोनी निवासी उमानंद मिश्रा का बेटा आशीष (38) एक हर्बल कंपनी में एसीएम के पद पर तैनात था। वह 8 सितंबर से ही धर्मशाला बाजार स्थित होटल कैलाश इन के कमरा नंबर 381 में ठहरा हुआ था। आशीष बीते तीन सालों से हर्बल कंपनी में काम करता था। वह गोरखपुर एरिया देखता था। परिजनों ने बताया कि बेटा आशीष (38) एक हर्बल कंपनी में एसीएम के पद पर तैनात था।
वह 8 सितंबर से ही धर्मशाला बाजार स्थित होटल कैलाश इन के कमरा नंबर 381 में ठहरा हुआ था। आशीष बीते तीन सालों से हर्बल कंपनी में काम करता था। वह गोरखपुर एरिया देखता था। परिजनों ने बताया कि बेटा आशीष बैंक से 12 लाख रुपए का लोन लिया था। दो साल से वह लोन का किस्त चुका रहा था। हालांकि कुछ दिनों से आशीष का काम अच्छा नहीं चल रहा था। बैंक ने आशीष को लेकर नोटिस जारी कर दी थी। इसको लेकर पूरा परिवार परेशान था। पूरे परिवार में आशीष ही नौकरी करता था। छोटा भाई अभी पढ़ाई करता है। मृतक आशीष के परिवार में पिता और छोटा भाई आदित्य, पत्नी, और उसका 6 साल का बेटा है।
रविवार को पूरे दिन आशीष कमरे पर ही था। पूरे दिन सर्विस कॉल नहीं आने पर होटल के कर्मचारियों को शक हुआ। वह शाम को कमरे के सामने पहुंच कर गेट खुलवाने की कोशिश करने लगे। गेट नहीं खुलने पर उन्होंने गोरखनाथ पुलिस को सूचना दी। धर्मशाला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया तो आशीष गमछा के सहारे पंखा से फंदा लगाकर लटका हुआ था। पुलिस शव को नीचे उतारवा कर कमरे की तलाशी ली तो उसको दो पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी परेशानी का जिक्र लिखा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













