Homeबदायूंफसल नुकसान होने पर कृषक टोल फ्री नम्बर पर दें सूचना

फसल नुकसान होने पर कृषक टोल फ्री नम्बर पर दें सूचना

फसल नुकसान होने पर कृषक टोल फ्री नम्बर पर दें सूचना

अंकित सक्सेना
बदायूँ। उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में विगत दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण खरीफ की विभिन्न फसलों में हानि होने तथा उपज में कमी होने की सम्भावना है।

जनपद के कृषकों से अपील है कि जिन किसानों द्वारा वर्ष 2022-23 में खरीफ की फसलों का बीमा कराया गया है वह किसान अपनी फसल में हुये नुकसान की सूचना लिखित रूप से जनपद की बीमा कम्पनी इफको टोक्यो के प्रतिनिधि या कृषि विभाग के विकास खण्ड़/तहसील एवं जिला स्तरीय किसी भी कार्यालय में तत्काल 72 घटें के भीतर उपलब्ध करा दें।

किसान बीमा कम्पनी के टोल फ्री न0-18001035490, 18008896868 पर कॉल करके भी अपनी फसल के नुकसान की सूचना दे सकते है। कृषि विभाग के कार्यालय में या टोल क्री नम्बर पर सूचना देने के पश्चात फसल बीमा कम्पनी द्वारा सर्वेक्षण कार्य कर वास्तविक नुकसान क्षति का आंकलन कराते हुये क्षतिपूर्ति की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read