आभूषण की दुकान से चोरों ने उड़ाये लाखों के गहने

आभूषण की दुकान से चोरों ने उड़ाये लाखों के गहने

विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेला पहड़िया मार्ग पर नवापुरा बाजार में एक आभूषण की दुकान से रविवार की देर रात चोरों ने नकाब लगाकर लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र नवापुरा बाजार बेला पहाड़िया मार्ग पर स्थित मुनारी निवासी रंजित सेठ की ज्वेलर्स की दुकान है। रविवार रोज की तरह रात को दुकान मालिक दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह पड़ोसियों से सूचना पर उनको दुकान हुए चोरी की जानकारी हुई।

उन्होंने तुरंत दुकान पहुंचा सटर उठाया तो दुकान में रखी तिजोरी टूटी हुई थी और दुकान में रखा सारा सामान गायब था। चोर दीवाल के पिछले हिस्से को तोड़कर दुकान के अंदर घुसे थे। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान में रखे डेढ़ लाख नकद व सोने की चेन मंगल सूत्र समेत लाखों रुपए के गहने चुराकर फरार हो गए। चोलापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।