Homeबहराइचगुरू पर्व के पहले निकली प्रभातफेरी

गुरू पर्व के पहले निकली प्रभातफेरी

गुरू पर्व के पहले निकली प्रभातफेरी

संगत ने टेका श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को माथा
25 नवम्बर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
अब्दुल शाहिद
बहराइच। सिखों के प्रथम गुरु और संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व के निमित शहर में सवेरे 5 बजे गुरूद्वारा गुरुवाणी केंद्र गुरुनानक चौक से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी गुरुनानक चौक से चित्रगुप्त तिराहे, अग्रसेन चौक, छावनी चौराहा, घंटाघर होते हुए गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पीपल चौराहे पहुंचीं और गुरुद्वारे में शबद कीर्तन से संगत निहाल हुई। निशान साहिब की सेवा सिमरन सिंह द्वारा हुई। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी विक्रम सिंह जी ने सरबत के भले की अरदास की। तदोपरांत गुरु का अटूट लंगर चला। गुरु पर्व के उपलक्ष्य में 27 नवम्बर तक गुरूद्वारे में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष मंदीप सिंह वालिया, महामंत्री भूपेंद्र सिंह वालिया, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, जगजीत सिंह, देवेंद्र सिंह बेदी, आत्मजीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह भाटिया, डा. बलमीत कौर, गुरमीत सिंह, पवनप्रीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र कौर, बलजीत कौर, मंजीत कौर, चरनजीत कौर, गुरबख्श कौर, गुरजीत कौर, रामेंद्र कौर, हरजीत कौर, हरजीत कौर आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read