Homeरायबरेलीबिजली विभाग के अधिकारियों को दबंगों ने धमकाया, दो पर मुकदमा दर्ज

बिजली विभाग के अधिकारियों को दबंगों ने धमकाया, दो पर मुकदमा दर्ज

बिजली विभाग के अधिकारियों को दबंगों ने धमकाया, दो पर मुकदमा दर्ज

बकायेदार होने के बाद जांच करने गये अधिकारियों को रसूख का दिखाया डर
संदीप पाण्डेय
लालगंज, रायबरेली। जिले में इन दिनों दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं कि वह बेखौफ ढंग से आम आदमी छोड़ अधिकारियों के साथ भी अभद्रता करने में जरा भी संकोच नहीं करते हैं। एक ऐसे दबंग जो कि लाखों रुपए के विद्युत बकायदार होने के बावजूद मौके की जांच करने पहुंचें बिजली विभाग के अधिकारियों से अभद्रता तो किया।

साथ ही रसूख का डर दिखाकर अधिकारियों को जानमाल तक की धमकी भी दे डाली। हालांकि दबंगों को दबंगई करना महंगा भी पड़ गया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने लालगंज थाने में लिखित तहरीर दे दोनों बिजली के बड़े बकायदार दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया।

बताते चलें कि बीती 28 दिसंबर को लालगंज थाने पर तहरीर देते हुए उपखंड अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह एवं अवर अभियंता शिवम गुप्ता ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार बीते 28 दिसंबर की दोपहर १ बजे विभागीय कार्यवाही जैसे बकायेदारों का संयोजन विच्छेदन एवं राजस्व वसूली हेतु लालगंज थाना क्षेत्र के महेश नगर गया जहां जांचोपरांत यह पाया कि एक ही परिवार पर दो संयोजन चल रहे हैं जिसमें संदीप सोनी पुत्र रामभोला जिनका खाता संख्या 732006278257 है तथा इनके ऊपर बकाया राशि 172659 रुपए है।

वहीं राजकुमारी पत्नी रामभोला जिनका खाता संख्या 732103323151 है जिनके ऊपर विद्युत बकाया राशि 46309 है। इन दोनों बिजली के बड़े बकायेदारों का जैसे ही विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत संयोजन विच्छेदन करना चाहा।
दोनों बकायेदारों ने जांच अधिकारियों को ही गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कुलदीप सोनी नाम के दबंग व्यक्ति ने उन लोगों की कालर पकड़कर जान से मारने तक की धमकी दे डाली।

यहां तक की अपने रसूख का हवाला देते हुए तबादले की भी धमकी दे डाली जिस पर दबंगई से सहमें बिजली विभाग के दोनों अधिकारियों ने लालगंज थाने में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। लालगंज कोतवाल ने बताया कि आरोपी संदीप सोनी और राजकुमार सोनी के विरुद्घ सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read