Homeरायबरेलीपीओएसबी महामेला का किया गया आयोजन

पीओएसबी महामेला का किया गया आयोजन

पीओएसबी महामेला का किया गया आयोजन

आकाश कुमार
सरेन, रायबरेली। विकास खंड के उप डाकघर सरेनी में बुधवार को पीओएसबी महामेला का आयोजन किया गया। जिसमें खीरो व सरेनी व लालगंज ब्लाक के 55 बीपीएम व ए बीपीएम सहित खाताधारकों ने भाग लिया। महामेला में डाक विभाग की लघु बचत योजनाओ, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, आईपीपीबी खातों से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी गयी। उप डाकघर सरेनी में आयोजित डाक विभाग के महामेला को संबोधित करते हुए डाक अधीक्षक रायबरेली आरके अवस्थी ने कहा कि डाक विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों में अनेक कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है। जिनमें 10 वर्ष से कम आयु की कन्याओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा रहे है। 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चो के आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाकर एसएसए खाते खोले जा रहे है। जिनके माध्यम से बालिकाओ के भविष्य हेतु मेडिकल पढ़ाई एवं शादी हेतु खाते में धनराशि जमा करके बचत की जा सकती है। उप डाक अधीक्षक लालगंज आरके तिवारी ने उपस्थित बीपीएम व एबीपीएम को निर्देश दिया कि आप लोग गांव में जाकर डाक विभाग की योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार करे। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो सके। इस मौके पर डाक अधीक्षक रायबरेली आर. के. अवस्थी, उप डाक अधीक्षक लालगंज राजेश तिवारी, डाकपाल सरेनी राम बाबू, सहायक डाकपाल संजीव सिंह, ओवर सियर लालगंज देवेश, जय शंकर यादव, बीपीएम निशा पांडेय, अखिलेश्वर दीक्षित, अक्षय मौर्या, आकांक्षा, दीपा सोनी, अर्चना, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read