Homeबांदाआग से राख हुआ गरीब मजदूर का घर, लाखों का हुआ नुकसान

आग से राख हुआ गरीब मजदूर का घर, लाखों का हुआ नुकसान

आग से राख हुआ गरीब मजदूर का घर, लाखों का हुआ नुकसान

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
जसपुरा, बांदा। स्थानीय थाना क्षेत्र के खप्टिहा खुर्द गांव में रविवार को अचानक आग लग गई जिससे चार रिहायशी मकानों में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में गरीब मजदूर रामबाबू निषाद का घर पूरी तरह से जलकर स्वाहा हो गया। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने 16 बीघा बटाई की गेहूं (18 क्विंटल), मटर (17 क्विंटल), सरसों (1 क्विंटल) और करीब 320,000 रुपये की जेवरात को भी आग की भेंट चढ़ा दिया। इसके अलावा 2,33,000 रुपये नगद भी जलकर नष्ट हो गए। इस आपदा से पीड़ित रामबाबू के पास अब खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है। रामबाबू, जो अपनी पत्नी रेखा के साथ मजदूरी करने गए थे, उनके छोटे-छोटे चार बच्चे भी स्कूल गए थे जिसके कारण घर में कोई नहीं था। जब रामबाबू को आग लगने की खबर मिली, तब तक उनका घर जलकर खाक हो चुका था। रामबाबू का कहना है कि अब उनके पास कोई भी संपत्ति नहीं बची है और वे खाने के लिए भी मोहताज हो गए हैं। इसी गांव के रामकृपाल निषाद का मकान भी आग से जलकर राख हो गया जिसमें 10 क्विंटल मटर, 2 क्विंटल सरसों और 4 क्विंटल गेहूं समेत गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। इसके अलावा सुरेश और रमेश नामक अन्य दो लोगों के मकान भी जलकर राख हो गए हैं। ग्राम प्रधान राजेश निषाद ने तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस को दी और दमकल विभाग को भी बुलाया लेकिन दुर्भाग्यवश बांदा से घटनास्थल की दूरी 50 किमी के कारण फायर ब्रिगेड की टीम समय पर नहीं पहुंच सकी जिससे नुकसान और बढ़ गया। थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी और लेखपाल वेद प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक आग ने पूरी तरह से सब कुछ राख कर दिया था। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है और अब पीड़ित परिवारों को मदद की सख्त जरूरत है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read