पुलिस टीमों ने नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद
शिवमंगल अग्रहरि
पहाड़ी, चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृंदा शुक्ला के दिशा निर्देशन में जिले में नाबालिग बालिकाओं की सकुशल बरामदगी हेतु निरन्तर चलाए जा रहे अभियान के क्रम बीते दिनो पहाड़ी थानाध्यक्ष रामसिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय तथा उनकी टीम ने नाबालिग बालिका जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है, को सकुशल बरामद किया गया।
आपको बताते चलें पहाड़ी थाना अन्तर्गत निवासी युवक ने थाने पर बीते वर्ष को सूचना दी गयी कि सोनू व शगुन पुत्रगण शिवपूजन निवासी बराहमाफी थाना मानिकपुर उसकी नाबालिग बहन को को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। सूचना के आधार पर थाना पहाड़ी में सोनू व सगुन के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बालिका की शीघ्र बरामदगी करने हेतु थानाध्यक्ष पहाड़ी को निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देशानुसार उ0नि0 दिनेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता की सकुशल बरामदगी हेतु प्रयासरत थी। जिसमें मैनुअल इंटेलिजेंस एवं सर्विलांस सेल की टीम के सहयोग से पुलिस टीम द्वारा सफलता प्राप्त करते हुए बालिका को सूरत गुजरात से सकुशल बरामद किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











