दूसरी शादी करने जा रहे युवक को पुलिस ने रोका

दूसरी शादी करने जा रहे युवक को पुलिस ने रोका

बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात

रूपा गोयल

बांदा। शादी के कई वर्ष गुजर जाने के बाद भी जब संतान उत्पत्ति नहीं हुई तो युवक ने दूसरी शादी करने का मन मनाया। परिवार के लोगों ने भी उसका साथ दिया और मोतियारी गांव में शादी तय कर दी गई। शनिवार को युवक बारात लेकर मोतियारी गांव पहुंचा। इधर पहली पत्नी को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की। हरकत में आई पुलिस मोतियारी गांव पहुंची और शादी की रस्मों को रोक दिया। मसलन बिना दुल्हन विदा कराए ही बारात बैरंग वापस लौट आई। हालांकि पुलिस ेन बताया कि 14 वर्ष पूर्व विवाद का निर्णय हो चुका है। पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पहाड़ी खेड़ के इटवा गांव निवासी नत्थू की शादी 15 वर्ष पूर्व धर्मपुर मध्य प्रदेश निवासी विट्टी के साथ हुई थी। शादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद कोई संतान पैदा नहीं हुई। इससे नत्थू और उसके घर वाले परेशान रहने लगे। इसके चलते नत्थू और उसके परिजनों ने दूसरी शादी कराए जाने की योजना बनाई। इस बात की जानकारी पहली पत्नी बिट्टी को नहीं दी गई। परिजनों ने नत्थू की शादी नरैनी केतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव में चुन्नी यादव की पुत्री के साथ तय कर दी।

शनिवार को बारात भी वधू पक्ष के दरवाजे पहुंच गई। शादी की कुछ रस्में भी होना बताई गई हैं। इसी बीच पहली पत्नी बिट्टी पुलिस को लेकर मोतियारी गांव पहुंच गई और शादी रुकवा दी। उधर कोतवाली एसआई अजय पटेल ने बताया कि विवाहिता का 14 वर्ष पूर्व विवाद का निर्णय हो चुका था। हालांकि दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। एसआई अजय पटेल ने बताया कि विवाहिता महिला द्वारा तहरीर नहीं मिली तहरीर मिलते ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent