नहीं लगा थाना दिवस, वापस लौटे फरियादी | #TEJASTODAY

पंकज बिंद
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाने पर सोमवार को थाना दिवस की सूचना पर दर्जनों ग्रामीण अपने राजस्व संबंधित लंबित मामलों को निपटाने थाने पहुंच गए लेकिन थाना दिवस स्थगित हो जाने के कारण कोई भी राजस्व कर्मी या अधिकारी थाने नहीं पहुंचा। ऐसे में 2 बजे तक इंतजार करने के बाद फरियादी वापस लौट गए। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को थाना दिवस स्थगित कर दिया गया था। संभवतः शनिवार को थाना दिवस आयोजित होगा।
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
धन्यवाद
Gepostet von Tejastoday.com am Samstag, 29. August 2020








