थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की बैठक सम्पन्न

थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की बैठक सम्पन्न

तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व विशेष किशोर पुलिस इकाई की माह मई, 2025 की मासिक समीक्षा गोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन यातायात सभागार, ट्रैफिक पुलिस लाइन, कमिश्नरेट वाराणसी में किया गया। अखिलेश कुमार बाल कल्याण समिति वाराणसी सदस्य, डॉ. सौरभ सिंह चिकित्सा विभाग रमा शिक्षा विभाग, दीक्षा सिंह, सोनिया एसआरएफ, थाना एएचटी व एसजेपीयू प्रभारी/कर्मचारीगण, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी तथा एनजीओ आदि की उपस्थिति में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा गोष्ठी/कार्यशाला सम्पन्न हुई। मासिक समीक्षा बैठक में समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी/विवेचकों को पूर्व में आयोजित गोष्ठी में दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा की गयी तथा विवेचकों के समक्ष आ रही समस्याओं, पीड़िता के आवासन, पॉक्सो एक्ट के अभियोगों में आरोप पत्र प्रेषित करने का समय व दिशा-निर्देश (गाईड लाईन/टाईम-लाईन) का अनुपालन, बाल विवाह, बाल श्रम, नशा मुक्ति व भिक्षावृत्ति रोकथाम आदि के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। साथ ही साथ कमिश्नरेट वाराणसी में गुमशुदा बच्चों के पंजीकृत व लम्बित मामलों व पाक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों पर विस्तृत चर्चा की गयी व जेजे एक्ट से सम्बन्धित आदेश-निर्देश के प्रति जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया तथा डीजी परिपत्र 37/2021, 43/21 को अध्ययन कर अक्षरशः पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में बाल श्रम उन्मूलन व बाल विवाह रोकथाम अभियान के अंतर्गत सभी सम्बन्धित विभागों के आपसी परस्पर सहयोग व समन्वय स्थापित करने तथा सयुंक्त कार्ययोजना के तहत अभियान सम्बन्धी कार्यवाही को प्रभावी बनाने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA