अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर डीएम ने की बैठक

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर डीएम ने की बैठक

जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तैयारी के संबंध में सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि योग दिवस की तैयारी पहले से ही बिन्दुवार सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने यह भी कहा है कि टी-शर्ट, दरी, साउंड, माइक एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लिया जाए। बैठक के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि योग दिवस से पहले योग रिहर्सल का कार्य समय से प्रारंभ कर दिया जाय। ताकि पहले से ही सारी तैयारियां पूर्ण हो जाए। योग दिवस से पहले ही योग प्रशिक्षकों को सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिए निर्देश कर दिया जाय। बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योग दिवस का कार्यक्रम जनपद के सभी तहसील मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालय एवं अन्य सभी स्थानों पर भव्य रूप से योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए सभी संबंधित विभाग के अधिकारी तैयारी क्षपूर्ण कर लें। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला यूनानी अधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य एलबीएस पीजी कॉलेज, एससीपीएम कॉलेज प्रशासक धीरज दुबे सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA