किसानों को दी गई वैज्ञानिक जानकारी

किसानों को दी गई वैज्ञानिक जानकारी

तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
इगलास, अलीगढ़। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशों के अनुपालन में विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के अन्तर्गत जिले में 29 मई 2025 से 12 जून 2025 तक चिन्हित ग्रामों में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों द्वारा किसानों से संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को विकासखण्ड इगलास के नौ ग्रामों- सीतापुर,सहारा कला, सहारा खुर्द, भटोई, बसई, नगला अहिवासी, नगला जार, तोछीगढ़, कारस में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता एवं अन्य विभागों के विशेषज्ञों एवं अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने भाग लिया। प्रमुख विशेषज्ञों में डा. टीजे पुराकायस्थ, डा. अनु शर्मा, डा. भारती, डा. प्रशान्त किशोर, डा. कुमार रंग, डा. जयदेव वर्मा, डा. सुधीर कुमार रावत, डा. अशरफ अली, डा. नेत्रपाल मलिक सम्मिलित रहे। किसानों को मृदा परीक्षण, फसल प्रबंधन, दलहन-तिलहन मिशन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरक प्रयोग, डीएसआर विधि से धान की खेती, कृषि यंत्रीकरण, श्रीअन्न उत्पादन, मेड़ों पर अरहर की खेती, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, नैनो यूरिया एवं डीएपी के उपयोग आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त किसानों को सभी विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा सीधे फीडबैक भी प्राप्त किया गया, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानी जा सके। कार्यक्रम में यशराज सिंह उप कृषि निदेशक, धीरेन्द्र चौधरी जिला कृषि अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र छेरत, पशु चिकित्साधिकारी, इफ्को प्रतिनिधि, फसल बीमा प्रतिनिधि, सहायक विकास अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA