Homeआजमगढ़अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर पुलिस ने की छापेमारी, संचालिका...

अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर पुलिस ने की छापेमारी, संचालिका गिरफ्तार

अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर पुलिस ने की छापेमारी, संचालिका गिरफ्तार

आजमगढ़। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी जनपद में कई स्थानों पर अवैध रूप से कैफे के नाम पर हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस फोर्स ने पुख्ता सूचना के आधार पर नगर के जालंधरी मुहल्ले में जोकर कैफे के नाम से संचालित एक अवैध हुक्का बार पर छापेमारी की। पुलिस टीम के अचानक से धावा बोलते ही वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान ग्राहक के रूप में मौजूद 9 लोगों को पकड़ा लिया गया जबकि हुक्का बार की संचालिका को भी पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि संचालक दानिश अली की पुलिस टीम को अभी तलाश है। बता दें कि भले ही पुलिस अवैध रूप से संचालित हुक्का बार को पकड़ने में सफल रही लेकिन पहले भी पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई के बाद भी लगातार मामले आते रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि अवैध रूप से यह हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। मौके से महिला संचालिका को गिरफ्तार किया गया है जबकि संचालक दानिश अली की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read