डीएम ने जनता दर्शन के दौरान सुनीं समस्याएं

डीएम ने जनता दर्शन के दौरान सुनीं समस्याएं

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को प्रार्थी देवता पुत्र मोहन निवासी पिपरा, तहसील इकौना ने बताया कि उन्हें गाटा संख्या-175 रकबा 0.100 हेक्टेयर कृषि कार्य हेतु पट्टा प्रदान किया था परन्तु उक्त गाटा संख्या के स्थान पर अन्य खाता संख्या पर अंकित कर दिया गया है। फरियादी द्वारा जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया कि उक्त पट्टे का अंकन गाटा संख्या 175 पर कराने की कृपा करें। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी इकौना को फोन के माध्यम से 3 दिवस के अन्दर जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनता दर्शन में जिलाधिकारी को कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थींं प्राप्त प्रकरणों को गम्भीरता से लेकर एक तत्काल निस्तारित कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA