Homeजालौनपुलिस ने छापा मारकर 9 जुआरियों को दबोचा

पुलिस ने छापा मारकर 9 जुआरियों को दबोचा

पुलिस ने छापा मारकर 9 जुआरियों को दबोचा

रंजीत सिंह
जालौन। नगर के मोहल्ला भवानीराम स्थित एक घर में लंबे समय से हार जीत का खेल चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर हार जीत की बाजी लगा रहे नौ लोगों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में हार-जीत का खेल लंबे समय से चल रहा है। नगर व ग्रामीण इलाके में हार जीत के इस खेल को बंद कराने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार की रात मिली सूचना पर सीओ रविंद्र गौतम के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार, चौकी प्रभारी अनिल राणा की टीम ने मोहल्ला भवानी राम स्थित अब्दुल मजीद के घर में छापामारी की। इस दौरान घर के अंदर हार जीत की बाजी लगा रहे फिरोज, अंशु, रफीक, राहुल, अब्दुल मुजीब निवासीगण भवानीराम, रोहित, अनवर, असगर निवासीगण चुर्खीवाल, अंकुर निवासी काशीनाथ को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लगभग 1 लाख 55 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोतवाली लाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उक्त संदर्भ में कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में अवैध कार्य नहीं होने दिए जाएंगे। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read