राजकीय मेडिकल कालेज में इमरजेंसी पुलिस चौकी का हुआ शुभारम्भ
रंजीत सिंह
उरई, जालौन। राजकीय मेडिकल कालेज उरई के अंतर्गत आकस्मिक विभाग में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. ईराज राजा एवं प्रधानाचार्य डा. आरके मौर्य ने इमरजेंसी पुलिस चौकी/कंट्रोल रूम का फीता काटकर शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस चौकी की स्थापना से चिकित्सालय परिसर में कार्यरत चिकित्सक, अन्य कर्मियों सहित आम जनमानस को 24 घंटे लाभ प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सालय के आकस्मिक विभाग, आकस्मिक ओटी एवं ओपीडी ब्लाक का भी निरीक्षण किया और चिकित्सालय में दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त किया। निरीक्षणोपरांत मुख्य अतिथि द्वारा मुख्य चिकित्साधीक्षक कार्यालय में बैठक कर चिकित्सालय में तैनात चिकित्सकों तथा जूनियर चिकित्सकों के साथ वार्ता करते हुए उनकी सुरक्षा हेतु आश्वासन दिया गया।साथ ही मुख्य अतिथि ने सभी चिकित्सकों को सलाह दी कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों की पीड़ा से उत्पन्न भावनाओं को समझते हुए उनके साथ नम्रतापूर्ण व्यवहार करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. प्रशांत निरंजन, आकस्मिक विभाग प्रभारी डा. शैलेश वर्मा, निश्चेतना विभाग/ट्रामा प्रभारी डा. सुनित सचान, डा. शैलेंद्र प्रताप सिंह सह आचार्य कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, डा. जितेंद्र मिश्रा चिकित्साधिकारी, डा. रविंद्र राजपूत चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










