Homeहरदोईसराहनीय कार्य के लिये पुलिस कर्मियों एवं पत्रकारों को किया गया सम्मानित

सराहनीय कार्य के लिये पुलिस कर्मियों एवं पत्रकारों को किया गया सम्मानित

सराहनीय कार्य के लिये पुलिस कर्मियों एवं पत्रकारों को किया गया सम्मानित

यूपी पुलिस है यूपी की धड़कन: वीरेंद्र महाराज
प्रदीप कुमार
शाहाबाद, हरदोई। जय भोले सेवा समिति के प्रमुख वीरेंद्र महाराज ने कहा यूपी पुलिस यूपी की धड़कन है, पुलिस की वजह से ही हम सब यूपी के लोग चैन से सो पाते हैं। इसके लिए यूपी पुलिस जब रात भर जागती है। हमारे त्योहार पुलिस के प्रयासों से ही चार चांद लगते।

जय भोले सेवा समिति के प्रमुख वीरेन्द्र महराज ने कहा सभी यूपी के सम्मानित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी एवं पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार एवं आपकी सेवा को नमन। समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिव्यता ने कहा कि सम्मानित पुलिसकर्मियों की सेवाओं एवं सराहनीय कार्य के लिए यूपी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया है। वह पत्रकार बंधुओं की लेखनी से समाज के वर्ग की आवाज जनहित में लेख के लिए सभी को यूपी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रीय सचिव मनिका गुलाटी ने बताया की पुलिसकर्मियों के त्याग की वजह से हम लोग अपने घरों में चैन से सो पाते हैं। पत्रकार बंधुओं की लेखनी के माध्यम से हजारों गरीब परिवारों को न्याय की रोशनी मिलती है। समाजसेवियों के प्रयास से दीन दुखियों के आंखों में रोशनी मिलती है। जिला अध्यक्ष रेनू वर्मा हमारी समिति सारे समाजसेवियों को ह्रदय से वंदन अभिनंदन करती है, प्रणाम करती है और सम्मान करती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहाबाद थाना प्रभारी सुरेश चंद मिश्रा ने कहा कि समिति द्वारा किए जा रहे कार्य बहुत ही सराहनीय है। समिति की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। आज यूपी रत्न अवार्ड देकर जो हमारे पुलिस विभाग का सम्मान किया है। इसके लिए समिति का हमेशा आभारी रहूंगा। यू न्यूज़ लाइव 24 चैनल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक गीत एवं सांस्कृतिक नृत्य एवं भजनों का आयोजन किया गया।

मौके पर राजेंद्र गुरु, लालाराम दीक्षित, मयंक राजपूत, साकिब खान, दिव्यता कुशवाहा, मनिका गुलाटी, कमल किशोर, रेनू वर्मा, नीतू सिंह, रेखा कुशवाहा, दिव्यांशी अवस्थी, राम सिंह, मदन राठौर, रामजी वर्मा, गंगाराम राठौर, अवंतिका तिवारी, मुस्कान सिंह, सुनील गुप्ता ‘पप्पू’, सुतीझण राठौर, मयंक राजपूत, तैय्यब खान, रामजी शर्मा, राम किशोर प्रजापति, शिवदयाल राठौर, शिवकुमार राठौर, शिवनन्दन राठौर, मुकेश राठौर, अमित राठौर, रामू राठौर, हसनैन वारसी, बाबी गुप्ता, मुस्कान सिंह, शीतल कुशवाहा, शिवपूजन राठौर, लकी खान, शिवम राठौर मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read