HomeJaunpurगश्त के दौरान पुलिस को मिली युवक की लाश

गश्त के दौरान पुलिस को मिली युवक की लाश

गश्त के दौरान पुलिस को मिली युवक की लाश

अब्दुल शाहिद
बिशेश्वरगंज/पयागपुर/बहराइच। बिशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के चौकी धनुही अंतर्गत ग्राम बालापुर रखौना मोड़ सड़क पर चौकी पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब दो बजे धनुही पुलिस दौरान गस्त पर थी,तभी धनुही इकौना रोड पर स्थित ग्राम पंचायत बालापुर के रखौना मोड़ पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली। युवक की मोटर साईकिल बजाज डिस्कवर UP46A 5660 भी सड़क पर पड़ी थी।

युवक की शिनाख्त ईश्वरदीन पुत्र सियाराम उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में की गई है। युवक थाना पयागपुर के ग्राम खजुरार के मजरा तर्रे का निवासी था। युवक के घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी था।वह रात को बिना घर पर सूचना दिए बाहर किसी काम से गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पी एम हेतु भेज दिया है। मृतक के पिता सियाराम की तहरीर के मुताबिक पुलिस द्वारा जाँच व अगली कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read