Homeशामलीपुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की दो भट्टियां, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की दो भट्टियां, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की दो भट्टियां, तीन गिरफ्तार

दीपक कुमार
कैराना, शामली। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने ग्राम पंचायत बीबीपुर हटिया के मजरा डेरा संगतपुर के जंगल में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमार कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 85 लीटर अवैध कच्ची शराब, 220 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके उनका चालान कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बरामदगी व तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पर तैनात एसआई सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचायत बीबीपुर हटिया के मजरा डेरा संगतपुर के जंगल में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमार कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने अवैध रुप से चलाई जा रही शराब की दो भट्टियों का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 85 लीटर कच्ची शराब, लोहे के 02 ड्रम, मिट्टी के दो झांवले, सिलवर के दो पतीले तथा रबर के दो पाइप बरामद हुए है। इसके अलावा मौके से मिले 220 लीटर लहन को पुलिस ने नष्ट कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम व पता अंग्रेज सिंह, सुंदर व लवप्रीत निवासीगण डेरा संगतपुर ग्राम बीबीपुर हटिया बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया है। टीम में हेड कांस्टेबल प्रमेश कुमार आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read