दो मजदूरों पर टूटा आकाशीय बिजली का कहर, हुई मौत

दो मजदूरों पर टूटा आकाशीय बिजली का कहर, हुई मौत

दीपक कुमार
कैराना, शामली। स्थानीय थाना क्षेत्र में दो मजदूर परिवारों पर आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी है। गोभी के खेत में मजदूरी पर गए दो युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार सोमवार को कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती काजी का बाग निवासी कासिम(28) पुत्र जीजू व अरशद(18) पुत्र याकूब करीब 10-12 लोगों के साथ में नेशनल हाइवे पर बाईपास के निकट रामड़ा रोड पर स्थित खेत में गोभी काटने के लिए मजदूरी पर गए थे। गोभी का खेत कस्बे के ही मोहल्ला नवाब दरवाजा निवासी तौसीफ अहमद का बताया गया है। दोनों युवक खेत में एक ही जगह कार्य कर रहे थे, जबकि अन्य लोग खेत के दूसरे छोर पर गोभी काटने में लगे हुए थे। क्षेत्र में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। दोपहर बाद अचानक आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। इसी दौरान गोभी काट रहे दोनों युवकों पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। खेत पर काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तथा गम्भीर रूप से झुलसे दोनों युवकों को कस्बे के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां पर डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक कासिम दो छोटे-छोटे बच्चों का पिता बताया गया है। वहीं एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव का कहना है कि आकाशीय बिजली से दो युवकों की मौत का मामला उनके संज्ञान में आया है। टीम को मौके पर जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए है। पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया पूर्ण होने पर दैवीय आपदा राहत कोष से मृतक आश्रितों को सहायता राशि दिलायी जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA