Homeचंदौलीपुलिस ने बिछड़े जोड़ों के बीच कराया सुलह

पुलिस ने बिछड़े जोड़ों के बीच कराया सुलह

पुलिस ने बिछड़े जोड़ों के बीच कराया सुलह

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत, छोटी मोटी बातों व गलतफहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को चन्दौली पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा। एक, महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से आज फिर बिछड़े 03 दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी, वर्ष-2023 में अब तक चन्दौली पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र/महिला थाना के प्रयास व प्रभावी काउंसलिंग द्वारा कुल-379 दम्पत्तियों के बीच कराया गया सुलह। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा बिछड़े दंपतियों को मिलाकर 03 परिवारों में बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है। इसी क्रम में दिन सोमवार को ऐसे ही 03 परिवारों से मिले पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एवं महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया।दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये। महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति/पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया। वर्ष-2023 में अब तक चन्दौली पुलिस द्वारा प्रभावी काउंसलिंग करते हुए कुल-379 बिछड़े जोड़ों के बीच सुलह कराया जा चुका है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read