परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में निर्माणाधीन 50 लाख की लागत से अधिक परियोजनाओं की समीक्षा हुई। जनपद में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर के लिए टेंडर आमंत्रित करने के निर्देश दिए, मंडी परिषद चंदौली में फिश मंडी के निर्माणाधीन भवन का तय मानक व गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य करने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का कार्य समय पूर्ण करने के साथ समस्त पूर्ण कार्यों को हस्तगत करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित समस्त परियोजनाओं की फीडिंग सीएमआई एस पोर्टल पर अपडेट कर दी जाए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि जिन कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है उसको तत्काल प्रशासकीय विभाग को हैण्ड ओवर कर दें। इस बैठक में अर्थ एवं संख्याधिकारी नरेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला