HomeJaunpurपुलिस ने युवती की हत्या के मामले में तीन को किया गिरफ्तार

पुलिस ने युवती की हत्या के मामले में तीन को किया गिरफ्तार

पुलिस ने युवती की हत्या के मामले में तीन को किया गिरफ्तार

आरएल पाण्डेय
लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के पिपरसंड रोड पर जंगल में युवती की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उसके तीन पुरुष साथियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जबरन दुराचार के बाद युवती द्वारा विरोध करने पर तीनों ने मिलकर पहले उसके दुपट्टे से उसका गला घोंटा, बाद में चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।
बताते चलें कि मूल रूप से सीतापुर जिले के खैराबाद इलाके की रहने वाली 18 वर्षीय युवती सरोजनीनगर के स्कूटर इंडिया लिमिटेड कंपनी गेट के सामने एक मकान में अपने पिता व मां के साथ किराए पर रह कर कुछ दिनों से इलाके के ही गौरी बाजार स्थित एक ज्वैलर्स दुकान पर काम करती थी। वह इससे पहले सरोजनीनगर के ही नादरगंज स्थित चप्पल कंपनी में भी काम कर चुकी है।

मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या, जानिए क्या है मामला

शुक्रवार को युवती की मां अपने गांव चली गई थी और शनिवार को जब उसका पिता आलमबाग स्थित एक मटन शॉप पर गार्ड के रूप में ड्यूटी करने चला गया। तभी रात करीब 8 बजे युवती अपने घर से कहीं चली गई। अगले दिन रविवार को सरोजनीनगर के ही स्कूटर इंडिया चौराहे से पिपरसंड जाने वाली रोड पर नवोदय विद्यालय के निकट गहरु जंगल में उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
उसके शरीर पर धारदार और नुकीली वस्तु से हत्या करने के कई घाव भी मिले थे। साथ ही दुपट्टे से उसका गला कसा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जब सर्विलांस के माध्यम से युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तब आजाद नगर निवासी मोहम्मद कैफ और इलाके के ही रहने वाले आकाश और विशाल को सरोजनीनगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 8 बजे कैफ अपनी बाइक से लेकर युवती को गहरु जंगल पहुंचा और उसके साथ दुराचार किया। साथी आकाश और विशाल संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तब तीनो ने सारी सच्चाई कबूल कर ली। पूछताछ में तीनों युवकों ने बताया कि युवती जब नादरगंज स्थित चप्पल कंपनी में काम करती थी, तभी कैफ से उसकी दोस्ती हो गई। बाद में कैफ ने अपने दोस्त विशाल और आकाश से युवती को मिलाया। जिसके बाद युवती की तीनों से दोस्ती हो गई और आए दिन उनकी बातचीत होने लगी।

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read