करीब 3 बजे कार लेकर फरार हो गये। थोड़ी सी घटना पड़ोसी दुकानदार के कैमरे में कैद हो गई। साइट ना चलने की जानकारी पर फैंचाइची अरविंद कुमार व बृजराज शनिवार दोपहर में कैश डालने एटीएम पहुंचे तो वहां ताला टूटा था। कैमरा उपर था। मशीन के कैमरे पर टेप लगा हुआ था। अंदर से छः बैट्री गायब थीं जिसकी सूचना रोरावर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर चोरों की तलाश शुरु कर दी। बता दें कि करीब 5—6 माह पूर्व इसी एटीएम से नगदी चोरी हुई थी जिसमें एसओजी ने चोरों को एटा से पकड़कर जेल भेजा था।









