सकरौली पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
विवेक यादव
एटा। थाना सकरौली पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते ग्राम भोजपुर निवासी राजू पुत्र हर प्रसाद और संतोष कुमार पुत्र सोनपाल को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही किया।
दोनों को गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया गया। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक अजय कुमार व हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की टीम ने किया। थाना सकरौली पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सराहनीय पहल है। पुलिस द्वारा अपराध पर नियंत्रण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














