पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मानवेन्द्र सिंह
उरई, जालौन। पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त राकेश शिवहरे निवासी मुहल्ला खण्डेराव थाना जालौन हाल पता महराजपुरा रामनगर शिवनिवारा थाना महाराजपुरा जनपद ग्वालियर म.प्र. को गिरफ्तार किया गया।

38 लाख 50 हजार रूपये बरामद, एक गिरफ्तार

पुलिस कार्यालय में उक्त बात का खुलासा करते हुये अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि अपराध की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्ति, लुटेरे, वाहन चोर वांछित अपराधियों, शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक माधौगढ़ प्रवीन कुमार की सक्रियता से 15000 हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त राकेश शिवहरे निवासी मुहल्ला खण्डेराव कस्बा व थाना जालौन हाल पता महराजपुरा रामनगर शिवनिवारा थाना महाराजपुरा जनपद ग्वालियर म0प्र0 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
उन्होंने बताया कि उक्त अभियुक्त थाना कुठौन्द में पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट मुकदमे का वांछित है। अभियुक्त को माधौगढ़ पुलिस की सहायता से आरोपी को औरैया रोड सहाव मोड़ से गिरफ्तार किया गया।