पुलिस ने 2 वांछितों को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा
पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना को. नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. -665/24, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर ऐक्ट से सम्बन्धित 02 गैंगस्टरों मो. खलील पुत्र अब्दुल हाजी नजीर, चांद बाबू उर्फ तौफीक पुत्र मो. खलील को उनके मालवीय नगर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 06/07.09.2024 की रात्रि प्र.नि. को. नगर मनोज कुमार पाठक मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु रात्रि गस्त में रवाना थे कि सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर ऐक्ट के वांछित अभियुक्तगण मालवीय नगर स्थित अपने घर पर मौजूद है प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर दबिश देकर 02 गैंगस्टरों मो. खलील पुत्र अब्दुल हाजी नजीर, चांद बाबू उर्फ तौफीक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों का एक आपराधिक गिरोह है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु धोखाधड़ी करते हुए अचल सम्पत्ति का मारपीट कर अध्यासन करते है। इस गिरोह द्वारा जमीनों पर फर्जी बैनामा एवं धोखाधडी के अपराधों से अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को. नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र.नि. मनोज कुमार पाठक थाना को. नगर, उ.नि. बृजेश गुप्ता, उ.नि. दिनेश राय, म.उ.नि. अर्पिता यादव, म.का. ज्योति गौड़, हे.का. राजकरन यादव, का. अंशू वर्मा, का. दीपक सिंह, का. अंगद शर्मा रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













