जहरीले जंतु के काटने से युवती की हालत गम्भीर | #TEJASTODAY
जहरीले जंतु के काटने से युवती की हालत गम्भीर | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. न्यूज पोर्टल
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी युवती को शौच के लिए जाते समय जहरीले जंतु के काटने से युवती की हालत गंभीर हो गयी। हालत गंभीर देखकर परिजनों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी प्रियंका यादव 24 वर्ष पुत्री रामलखन घर से शौच के लिए खेत में जा रही थी। खेत के समीप जहरीले जंतु के काटने पर युवती की हालत गंभीर हो गयी। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने परिजनों को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें