Homeजालौनज्यादा मुनाफा के चक्कर में यात्रियों की सेहत से हो रहा खिलवाड़

ज्यादा मुनाफा के चक्कर में यात्रियों की सेहत से हो रहा खिलवाड़

ज्यादा मुनाफा के चक्कर में यात्रियों की सेहत से हो रहा खिलवाड़

उरई रेलवे स्टेशन पर बिक रही दूषित पानी की बोतलें
रंजीत सिंह
उरई (जालौन)। एक ओर जहां रेलवे यात्रियों के लाइट बेहतर सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है और हर वह सुख सुविधा देने का प्रयास भी कर रहा है लेकिन अधीनस्थ इस प्रयास पर काला धब्बा लगाने से नहीं चूक रहे हैं। उरई रेलवे स्टेशन पर नियमों व निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मानकों को दरकिनार करके खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। साथ ही इस गर्मी के मौसम में दूषित और नकली ब्रांडों की पानी की बोतलें बेची जा रही हैं।

जानकर भी उरई स्टेशन के जिम्मेदार आंखें बंद किए हुए हैं। बता दें कि उरई रेलवे स्टेशन को ए ग्रेड का दर्जा दिया गया है और महानगरों की तर्ज पर स्टेशन का स्वरूप भी बदला जा रहा है लेकिन इन सबसे हटकर एक काम और हो रहा है जो यात्रियों के स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। रेलवे स्टेशन पर रेल नीर और एक अन्य ब्रांड को बेचने का अनुबंध है लेकिन उरई स्टेशन पर रेल नीर की पानी की बोतल की बजाय अन्य ब्रांडों को बेचा जा रहा है जो कि मानक पूरे नहीं करते हैं। दूषित पानी से भरी पानी की बोतलें स्टेशन की दुकानों पर देखी जा सकती हैं। साथ ही वेंडर भी नकली ब्रांडों की पानी की बोतलें बेच रहे हैं। मतलब साफ है कि थोड़े से रुपयों का लालच यात्रियों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ऐसा नहीं है कि इस गोरखधंधे की जानकारी अधिकारियों को न हो लेकिन सबकुछ जानकर भी जिम्मेदार अनजान बने बैठे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read